Homeभीलवाड़ाचौहानों की कमेरी में समापन समारोह का हुआ आयोजन

चौहानों की कमेरी में समापन समारोह का हुआ आयोजन

राजेश कोठारी

करेडा। उप खंड क्षेत्र के चौहानों की कमेरी गांव में
मृदा एवं जल संरक्षण परियोजना, एचडीएफसी द्वारा वित्तपोषित का में गुरुवार को हुआ सर्वप्रथम दीपज्योति प्रज्वलित के समारोह का शुभारम्भ किया गया मुख्य अतिथि जोगेंद्र सिंह गुर्जर उप खण्ड अधिकारी करेड़ा ने बताया कि जल, जंगल एवं जमीन पर फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्थान द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है इसे ओर बेहतर करने के लिये सभी की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं अतिक्रमण मुक्त चारागाह जमीन को रखना है
अध्यक्षता हरदेव गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत ऊमरी द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं सिलौटी-मदारिया मंच फेडरेशन से भेरूलाल, लादूसिंह, शंकर लाल एवं वृक्ष उत्पादक सहकारी समिति चौहानों की कमेरी एवं करेड़ा ब्लॉक के विभिन्न गांवों से सक्रिय सदस्य ने भाग लिया एफईएस से प्रिंस वसीम ने बताया मृदा एवं जल संरक्षण परियोजना तीन सालों में ग्राम पंचायत निम्बेहड़ा जाटान, ऊमरी, गोरख्या, चिलेश्वर जिसमें 10 चारागाह विकास कार्य, दस हजार पौधरोपण व बीजारोपण, 20 नाड़ी व एनिकट निर्माण, समुदाय के लोगों का क्षमता सर्वधन एवं भ्रमण कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था से भंवर लाल गुर्जर, पायल ने बताया शामलात भूमि और जल संसाधनों का संरक्षण और सतत प्रबंधन करना है। जैसे कि: बीजारोपण एवं पौधारोपण से संरक्षण: शामलात अभियान चलाकर शामलात क्षेत्र को संरक्षित करके मृदा अपरदन को कम किया जाता है। जल संचयन: वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निर्माण किया जाता है ताकि जल की उपलब्धता बढ़ाई जा सके और जल स्तर में सुधार हो सके। ट्रेंच और नाड़ी निर्माण: प्राकृतिक संसाधन निर्माण जैसे ट्रेंच और छोटे-छोटे नाड़ी, एनिकट, गेबियन बनाए जाते हैं, जिससे पानी की धाराओं को नियंत्रित किया जा सके और मृदा अपरदन को रोका जा सके। कृषि सुधार: प्राकृतिक खेती से किसानों को मृदा संरक्षण तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग और जल बचत तकनीकों के बारे में बताया। सामुदायिक भागीदारी: स्थानीय समुदायों को शामिल किया जाता है ताकि वे मृदा एवं जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान दे सकें एचडीएफसी बैंक द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय किसानों और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है, ताकि वे प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग कर सकें और अपनी आजीविका को सुधार सकें। इस प्रकार की परियोजनाएं न केवल पर्यावरण की सुरक्षा में मदद करती हैं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करती हैं। सतत् विकास लक्ष्यों कि प्राप्ति के पंचायत स्तरीय संकल्पों पर 9 थीम पर ग्रुप प्रस्तुतीकरण किया गया एवं कला जत्था कार्यक्रम, सांस्कृतिक नृत्य, समूह गीत, नींबू-चम्मच दौड़ का आयोजन हुआ है समारोह में मंच संचालन तारीफ़ हुसैन के द्वारा किया गया। समारोह में विभिन्न गांव समितियों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, समिति सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया I

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES