संगठन बढ़ाओ-संविधान बचाओ’ अभियान के तहत 2 अप्रैल को होगा जिला स्तरीय सम्मेलन, केसरीनंदन गार्डन में आज शाम होगी रणनीति तैयार

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहे “संगठन बढ़ाओ – संविधान बचाओ” अभियान को धार देने के लिए ब्यावर कांग्रेस ने कमर कस ली है। आगामी 2 अप्रैल को ब्यावर में आयोजित होने वाले विशाल जिला स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज, 29 मार्च (रविवार) को सायं 5:15 बजे सतपुलिया स्थित केसरीनन्दन गार्डन में ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शिरकत करेंगे। इन शीर्ष नेताओं के स्वागत और सम्मेलन की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का शंखनाद होगा। बैठक में पूर्व विधायक, पीसीसी सदस्य, पार्षद, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है ताकि जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।