गेणोली: रामनवमी पर कंकाली और नरसिंह माता की नेजे निकाली, तालाब में विसर्जित किए ज्वारे

गेणोली/मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल)। मांडलगढ़ क्षेत्र के गेणोली ग्राम में शनिवार को रामनवमी और चैत्र नवरात्रि का समापन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कंकाली माता और नरसिंह माताजी की पारंपरिक नेजे निकाली गई।

गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

पुजारी कन्हैयालाल भील व कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि नेजे की शुरुआत कंकाली माता मंदिर से हुई। शोभायात्रा भेरू नाथ और चारभुजा नाथ मंदिर से होते हुए सदर बाजार चौक पहुंची। गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालु माताजी के भजनों पर झूमते नजर आए।

धार्मिक परंपराओं का निर्वहन

  • सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश मीणा के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों की साधना के बाद ज्वारों का विसर्जन किया गया।
  • शंकर भगवान मंदिर के पास स्थित तालाब पर पहुंचकर माताजी के ज्वारे और भवभूति को विसर्जित किया गया।

“रामनावमी के इस पावन पर्व पर गेणोली में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।” – मुकेश मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता