(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा / चित्तौड़गढ़ /स्मार्ट हलचल|भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की बैठक में पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की पहल की गई।
प्रदेश अध्यक्ष झोटा की पहल रंग लाई:-
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने संस्था प्रधानों से वार्ता कर पत्रकारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का प्रस्ताव रखा, जिसे संस्थाओं ने सहमति देते हुए स्वीकार कर लिया।
पूरे प्रदेश में लागू होगा अभियान:-
झोटा ने बताया कि इस योजना को पूरे राजस्थान में लागू करने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार परिवारों को लाभ मिल सके।
केवल एआईजे सदस्यों को मिलेगा लाभ:-
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सुविधा का लाभ केवल भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के पंजीकृत सदस्यों को ही मिलेगा। निशुल्क सदस्यता का मौका:-
संघ ने इच्छुक पत्रकारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द सदस्यता ग्रहण करें। खास बात यह है कि सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।
