महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’: ब्यावर में गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

अनिल कुमार

 

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष भरत बाघमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चांग गेट से पांच बत्ती तक प्रधानमंत्री की ‘शव यात्रा’ निकाली और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

*महिलाओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध*

प्रदर्शन का मुख्य केंद्र महिलाओं का अनोखा विरोध रहा। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में महिलाओं ने बीच सड़क पर चूल्हे पर रोटियां बनाकर यह संदेश दिया कि अब रसोई गैस आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। इस दौरान “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “ऐ नरेंद्र दे सिलेंडर” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इन मुख्य मुद्दों पर घेरा केंद्र सरकार को:
*रसोई गैस* : सिलेंडरों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि।

पेट्रोल-डीजल: ईंधन की बढ़ती दरों के कारण परिवहन और रसद का महंगा होना।

*खाद्य सामग्री:* आम उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी।

*अनियमितता: कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बाजार में अनुपलब्धता।*

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
इस विरोध प्रदर्शन में विधानसभा प्रत्याशी पारस पांच, पीसीसी सचिव कल्पना भटनागर, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, और अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष बिरदीचंद खोरवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

*प्रमुख उपस्थित जन* : NSUI जिलाध्यक्ष जयदीप रावत, महिला जिलाध्यक्ष इशिका जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, पूर्व सभापति शांति डाबला, गोविंद पंडित, मुकेश सोलंकी, सतीश जागृत, वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सेवलिया, प्रदेश महिला सचिव सुलक्षणा शर्मा, राधिका शर्मा, गंगा रावत और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सांखला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*कार्यकर्ताओं का संकल्प* : नगर अध्यक्ष भरत बाघमार ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती और आम जनता को राहत नहीं देती, कांग्रेस का यह आंदोलन वार्ड स्तर से लेकर जिला स्तर तक जारी रहेगा।