Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसावित्री बाई फुले जयंति 04 जनवरी को, होगा भव्य जयंति समारोह

सावित्री बाई फुले जयंति 04 जनवरी को, होगा भव्य जयंति समारोह

—लोकसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि,शिक्षा एवं उर्जा मंत्री भी होंग सम्मिलित
सावित्री बाई फुले सदी की सर्वमान्य अग्रणी महिला — ईश्वर लाल सैनी
सावित्रीबाई फुले जयंती पर 4 जनवरी को भव्य कार्यक्रम, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

कोटा। स्मार्ट हलचल/सैनी समाज कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था और सामाजिक समरसता न्याय मंच राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 4 जनवरी 2025 को समाज सुधारिका और देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम यूआईटी आॅडिटोरियाम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को श्रीनाथपुरम स्थित सुमंगलम ग्रुप कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। तैयारियों की समीक्षा के साथ सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

महिला शिक्षा और समानता की प्रेरणा स्त्रोत
समिति अध्यक्ष भरत राम सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन और कार्य केवल समाज की महिलाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समाज में समानता और न्याय के लिए भी कार्य किया। उन्होंने सामाजिक असमानता, जातिवाद, और बाल-विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई।

समाज सुधार और शिक्षा का अलख जगाने वाली अग्रदूत
समाजसेवी ईश्वर लाल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय बालिका शिक्षा की शुरुआत की, जब महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निडर होकर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज सुधार के लिए प्रासंगिक हैं। सावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव फुले ने मिलकर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और समाज में महिला शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।

सर्वसमाज के लिए प्रेरणा
कन्हैया सुमन ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का योगदान किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं था। उनके कार्य और विचार सर्वसमाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। यह आयोजन उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।

कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को कार्य विभाजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

ईश्वरल लाल सैनी ने बताया कि इस विशाल आयोजन में माननीय ओम बिरला साहब लोकसभा अध्यक्ष भारत सरकार का मुख्य अतिथि के रूप में सानिध्य मिलेगा इसके अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विधायक संदीप शर्मा कल्पना देवी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमापूर्ण स्थिती मे सम्पन्न होगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
बैठक में अध्यक्ष भरत राम सैनी, समाजसेवी ईश्वर लाल सैनी, महासचिव सियाराम सैनी, चेतन सैनी, गिरिराज सैनी, कन्हैया सुमन, महेंद्रपाल सैनी, सतीश सुमन, हेमराज सैनी, मेवालाल सैनी, भंवरपाल सुमन, मनोज अच्छवा सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सावित्रीबाई फुले का संक्षिप्त परिचय;;;;;;;;;;>>>>>सावित्रीबाई फुले (3 जनवरी 1831 – 10 मार्च 1897) भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने अपने जीवन को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए समर्पित किया। सावित्रीबाई ने बाल-विवाह, छुआछूत, और जातीय भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और महिलाओं की शिक्षा के लिए अनेक स्कूल स्थापित किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। उनके योगदान को यादगार बनाने के लिए यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES