समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर ई कमर्शियल पॉकेट ग्राउंड अलीगंज में चल रहे 17वें युपी महोत्सव में सांस्कृतिक मंच पर तिल रखने की जगह नहीं थी। पूरे महोत्सव प्रांगण में झूलों पर बच्चों की मस्ती, फूड जोन में सचिन की स्वादिष्ट पाव भाजी, लालास दरबार का नॉनवेज, बिरयानी, अफ़गानी चिकन, फिश फ्राई, जैसे तमाम व्यंजन, आओ जी का पनीर टिक्का, ओम की चार्ट, चटोरे लाल की टिक्की पानी बतासा, चाऊमीन के स्टालों पर अपार भीड़ पूरे समय बनी रही। वही कश्मीरी गर्म कपड़े, ड्राई फ्रूट, फर्नीचर, कालीन, क्रोकरी और घरेलू सामान की आई अपार भीड़ में खूब खरीदारी की।
अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दी प्रचलित करके सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की और आई अपार भीड़ को प्रगति पर्यावरण संरक्षण की तरफ से बधाई और शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आने वाले नए साल पर सभी को युपी महोत्सव में आमंत्रित किया। उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने बताया कि नए साल पर महोत्सव के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अवध डांस अकैडमी विकास नगर के द्वारा की गई। हेमा मिश्रा के नेतृत्व में आए सैकड़ो बच्चों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस को विशेष अंदाज में प्रस्तुत करके महोत्सव में आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और खूब तालियां बटोरीं। अवध अकादमी द्वारा कुल नौ परफॉमेंस कराई गईं: कश्मीरी नृत्य प्रदर्शन: अमोहा,अमाया, उत्तरा,आयुष्का,आर्या, आराध्या, ताश्वी, श्रीशा;पहाड़ी नृत्य प्रस्तुति: आश्वी,शाम्भवी, आराध्या, सताक्षी,जिविषा, अन्वी,अद्रिका,पंखुड़ी,मान्यता, वागीशा,माही,वन्या,शरण्या; कालबेलिया नृत्य प्रदर्शन: वेद्य, अश्विका, सानवी,तन्वी,आद्या, क्रियंशी,कनिष्क,वान्या,ट्यूलिप; राम भजन प्रस्तुति: शानवी,मिशिका,समृद्धि, गर्विका,मिशिका,वृत्तिका,दृष्टि, वैष्णवी; मनमोहिनी ताल से ताल मिला नृत्य प्रस्तुति: अंशिका, कनिका,अधीरा,हर्षिका,अरना, आदित्री,योनि,वान्या, पूर्वी, प्रगति, ऋत्विघ्न,अवनि;शिव स्तुति प्रदर्शन: भव्या,ओजस्वी, वृंदा,काव्य,आन्या,वान्या, आराध्या, वैष्णवी; गणपति बप्पा मोरया ग्रुप: तांशी, वान्या, सहायक,आरव,सलाह,मनेन्द्र, अलिश्का,अर्जुन; हॉपर समूह प्रदर्शन: निकिता,कहान,अक्षत, अक्ष,राशि,अंशिका,योगिता; गुजराती नृत्य प्रदर्शन: रेणु, सोनल,तनिष्का,आयुषी,सुमन, रीता,रुचिका,कोमल,ऋचा, श्वेता। यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर विशेष रूप से प्रिया पाल और प्रीति लाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं।