केकड़ी । शहर के रीको क्षेत्र मे स्थित अरावली दाल फैक्ट्री मे आज अल सुबह अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र मे अफरा तफरी मच गई वही सूचना मिलते ही नसीराबाद से दो दमकलो ने मोके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया l लगी आग से मूंग सहित सामान जलने से फैक्ट्री मालिकों को काफी नुकसान होना बताया जा रहा है l जानकारी के अनुसार शहर के रीको क्षेत्र मे स्थित अरावली दाल फैक्ट्री मे अचानक आग लग गई l आग लगने के बाद मोके पर आग बुझाने के लिए लोग पहुंच गए लेकिन आग के विक्रांल रूप के चलते सुचना मिलते ही नसीराबाद से दो दमकल मोके पर पहुंची ओर दमकल कर्मियों ने प्रेसर से पानी की बोछार कर आग पर काबू पाया l आगजनी की इस घटना मे सामान जलने से काफी नुक्सान होना बताया जा रहा है l आग की सुचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक भी मोके पर पहुंच गए l
