भीलवाड़ा पुलिस का तस्करो पर प्रहार जारी, दिल्ली पासिंग वरना कार से मिला अवैध मादक पदार्थ, 101 किलो डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । एसपी धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में भीलवाड़ा द्वारा लगातार अपराधियो और अपराधो पर शिंकजा कसा जा रहा है । पुलिस थाना पुर और डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्व बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है और दिल्ली पासिंग वरना कार से 101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त कर आरोपी हरदेव सिंह को गिरफतार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करीे व लोकल एवं स्पेशल एक्ट की प्रभावी कार्यवाही के लिए एएसपी मुख्यालय पारस जैन, एएसपी बुद्धराज सहाडा के निर्देशन व मांडल वृताधिकारी राहुल जोशी वृत माण्डल के सुपरविजन में डीएसटी भीलवाडा एवं थाना पुर से टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने इस तरह पकड़ा अवैध मादक पदार्थ और तस्कर को

दिनांक 27 मार्च को डीएसटी भीलवाडा से कांस्टेबल रमेश ने पुर थाने पर सुचना दी कि एनएच 48 पर हमीरगढ से मांडल जाने वाली लेन पर पुर पुलिया से आगे एक संदिग्ध हुण्डई वरना कार डीएल 11 सीबी 4105 जो बहुत तेज गति मे होने से हाथी भाटा आश्रम कट के पास हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई है जो क्षतिग्रस्त हालात मे है, तथा उक्त वाहन में मादक पदार्थ होने की संभावना है, आदि सुचना पर आयुष श्रोत्रिय आईपीएस प्रषिक्षु हाल कार्यवाहक एचएसओ थाना पुर मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और वाहन की तलाशी ली । उक्त वाहन में बिना लाईसेंस व परमिट के प्लास्टिक के कट्टो मे अवैध मादक पदार्थ होना पाया गया । जिस पर वाहन से कुल 101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा को मय वाहन के जप्त किया गया तथा आरोपी हरदेव सिंह पिता मानसिंह उम्र 39 साल निवासी मुबारिक पुर थाना नोगांवा जिला अलवर को गिरफतार किया । पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी से इस तरह के अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है ।

गठित पुलिस टीम यह रही

आयुष श्रोत्रिय आईपीएस प्रो. हाल कार्यवाहक थानाधिकारी थाना पुर भीलवाडा, कांस्टेबल विक्रम सिंह थाना पुर, डीएसटी से रमेश (विशेष योगदान), कांस्टेबल रूप सिंह, सुर्य प्रकाश देवांश चालक कांस्टेबल आरपीएल शामिल थे ।