Homeभीलवाड़ारायला में वैदिक पद्धति से 100 वाँ जन्मोत्सव मनाया

रायला में वैदिक पद्धति से 100 वाँ जन्मोत्सव मनाया

रायला( लकी शर्मा) रायला कस्बे में आर्य समाज रायला के तत्वाधान में आर्य भंवर लाल कोगटा का 100 वाँ जन्मोत्सव वैदिक मंत्रो से 101 यज्ञ कुंड वेदी पर 101 परिवारों ने अग्निहोत्र करके मनाया। यज्ञ के ब्रह्म आचार्य नवीन मिश्र अजमेर ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को रोजाना पंच महायज्ञ करने चाहिए एवं अष्टांग योग में ध्यान लगाने की क्रियाविधि बताई। आचार्य भवदेव शास्त्री ने मधुर भजन एवं प्रवचन के द्वारा स्वर्ग नरक कहां है एवं 100 वर्षों तक हम सुखपूर्वक कैसे जीवित रह सकते हैं एवं सुखी गृहस्थ के बारे में जानकारी दी। प्रधान गणपत लाल आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में पधारे सुनील कुमार व्यास संयुक्त रजिस्टार चितौड़गढ़ , विजय शर्मा प्रधान आर्य समाज भीलवाड़ा ,डॉ. आर सी सामरिया पूर्व सीएमएचओ , हंसराज चौधरी नवग्रह आश्रम , कर्नल सोहन लाल, राजेश आर्य बदनोर ,सूर्य प्रकाश शर्मा , ओम प्रकाश सोमानी, जगदीश प्रसाद जाट के आथित्य में भंवर कोगटा का आर्य समाज एवं माहेश्वरी समाज रायला द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिले के समस्त आर्य समाज के पदाधिकारी एवं कोगटा परिवार जन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे अंत में शांति पाठ के साथ स्वामी दयानंद के जयकारों के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ एवं भंवर लाल कोगटा में सभी का आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES