मुकेश गुर्जर
गंगापुर।स्मार्ट हलचल|नगर स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के पश्चात सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लादू लाल पीतलिया के दो वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों को यह पुस्तिका सौंपते हुए कहा कि इससे आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर दया सैनी, विजय लक्ष्मी जीनगर, मुरलीमनोहर भट्ट, मोतीलाल गहलोत, गिरिराज सोमानी, जमनेश खटीक, सत्तू उस्ताद, मुकेश रैगर, धर्मेश खटीक, दिलदार खान, निखिल माहेश्वरी, रमेश साहू, सुरेश टेलर, शोभालाल जाट, मुकेश पुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
