भीलवाड़ा । जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने एलपीजी गैस सिलेन्डर की कालाबाजारी, जमाखोरी व कमी की चल रही अफवाहों की रोकथाम हेतु जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की विडियो काॅन्फे्रस के जरिये मीटिंग ली । वर्तमान परिप्रेक्ष्य को मध्यनजर रखते हुये एलपीजी गैस, उर्वरक, पैट्रोलपम्पों के कुशल प्रबन्धन व सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर अधिकारियोें को दिशा-निर्देश दिए । आमजन को सूचित किया जाता हैं कि एलपीजी गैस सिलेन्डर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की सूचना हो तो तुरंत हेल्पलाईन नम्बर ‘‘112‘‘ पर शिकायत करे । एलपीजी गैस व पेट्रोलियम पदार्थ जिले में भरपूर है और आमजन अफवाहों से दूर रहे। पुलिस व प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस सिलेन्डर की कालाबाजारी व अवैध भण्डारण करने वालों तथा किल्लत की अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी । जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले के समस्त थानों पर थानाधिकारियों द्वारा सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं मौजिज ग्रामीणों की लोगो मे जागरूकता लाने हेतु मीटिंग बैठक ली गई साथ ही एलपीजी किल्लत की भ्रांति नही फैलाने का संदेश दिया । एलपीजी गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की अफवाह फेलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया जायेगा आमजन सतर्क रहे, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील। एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाडा द्वारा एलपीजी गैस, पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत संबंधी अफवाहों, कालाबाजारी व अवैध भण्डारण की रोकथाम व उन पर कार्यवाही हेतु जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी व थानाधिकारियों की विडियो काॅन्फे्रस के जरिये मीटिंग ली गई। विडियो काॅन्फे्रस में सभी पुलिस अधिकारियों को एलपीजी गैस, उर्वरक, पैट्रोलपम्पों के कुषल प्रबन्धन व सुरक्षा के सम्बन्ध में आवष्यक दिषा-निर्देष दिये गये। एलपीजी गैस सिलेन्डर की कालाबाजारी व अवैध भण्डारण तथा किल्लत की अफवाहों से सख्ती से निपटने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेषानुसार जिले के समस्त थानों पर थानाधिकारियों द्वारा सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं मौजिज ग्रामीणों व आम लोगो के साथ क्षेत्र के निवासरत लोगो मे जागरूकता लाने हेतु मीटिंग ली गई। जिसमें सभी को बताया गया कि जिले में एलपीजी गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं हैं किल्लत संबंधी जो सूचना मिल रही हैै वह अफवाह मात्र हैं। राज्य सरकार द्वारा एलपीजी गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित आपूर्ति की जा रही हैं। कालाबाजारी व अवैध भण्डारण करने वालें तथा गैस सिलेण्डर की किल्लत की अफवाहें फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। आमजन से अपील है कि वे गैस सिलेन्डर व पेट्रोलियम पदार्थों की अफवाहों पर ध्यान नहीं देवें। गैस सिलेन्डर सम्बन्धी कालाबाजारी, अवैध भण्डारण व बिक्री मे गडबडी, पेट्रोलियम या अन्य शिकायत हो तो हेल्पलाईन नम्बर ‘‘112‘‘ पर सूचना देवे, आमजन की सूचना पर तुरन्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाई जाती है तो हेल्पलाईन नम्बर ‘‘112‘‘ पुलिस कन्ट्रोल रूम, ऑफिस कन्ट्रोल रूम, संबंधित थाने पर तुरंत सुचना देवे ताकि भ्रांति फैलाने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जाकर आवष्यक विधि सम्मत कार्यवाही की जा सके।
