मदीने वालो को हमारा सलाम कहना,,,,
हज यात्रियों को मक्का मदीना शरीफ की तस्वीर भेंट की,
काछोला 29 मार्च -स्मार्ट हलचल|काछोला कस्बे से हज के मुकद्दस सफर हज के मुबारक मौके पर पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब सअव रोजे मुबारक मक्का शरीफ, मदीना शरीफ में हज यात्रा पर जाने वाले हाजी व हज्जानी का परिजनों व ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया और हज पर जाने वाले हाजियों को मक्का मदीना शरीफ की खूबसूरत तस्वीर अल्लाह मुहम्मद लिखी तस्वीर भेंट की। आशिके रसूल व अकीदतमंदों ने कहा कि मदीने वालों को हमारा सलाम कहना कि देश प्रदेश व सभी के लिए खुशहाली, सुख,समृद्धि व अमन-चैन की दुआ करना। इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का व मदीना शरीफ के मुकद्दस सफर पर जाने वाले जाकिर हुसैन मंसूरी,शमीम बानू, मोहम्मद शाबिर रँगरेज,नजमा बानू, बाबू मेवाती,सलमा बानू,अब्दुल सत्तार बागवान, फरीदा बेगम,अय्यूब मोहम्मद लुहार,रजिया बानू का मक्का मदीना शरीफ के मुकद्दस सफर पर जाने वाले यात्रियों का मुस्लिम समाज जनों ने स्वागत किया और घर, परिवार, समाज, देश प्रदेश की खुशहाली की के लिए दुआ ।इसको लेकर मौलाना मोहम्मद शाह आलम अशरफी, मुस्लिम सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी,हाजी मोहम्मद हासम लजवान,कमालुद्दीन रँगरेज,हाजी बशीर मोहम्मद मंसूरी,हाजी आजाद मोहम्मद रँगरेज,हाजी फरियाद मोहम्मद,रफ़ीक़ मोहम्मद मंसूरी,मोहम्मद यूनुस रँगरेज,मुश्ताक मोहम्मद मंसूरी,जाकिर हुसैन मंसूरी,फरीद मोहम्मद रँगरेज,पीरू मोहम्मद,मुबारिक हुसैन मंसूरी, सहित आदि ने स्वागत किया।
