नीरज मीणा
महवा: स्मार्ट हलचल/भारतीय सेना के उत्तरी कमान के अलंकरण समारोह में कर्नल समीर कौशल और सूबेदार मेजर चतर सिंह पाटोली को किया गया सम्मानित,सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शनिवार को उधमपुर में आयोजित अलंकरण समारोह 2026 में असाधारण साहस और विशिष्ट सेवा के लिए जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राजपूत रेजिमेंट की 28वीं बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल समीर कौशल, सूबेदार मेजर चतर सिंह पाटोली और उनकी बटालियन को सेना में असाधारण साहस और विशिष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महवा उपखंड के पाटोली गांव निवासी सूबेदार मेजर चतर सिंह पाटोली ने यह सम्मान प्राप्त कर अपने गांव ओर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सूबेदार मेजर चतर सिंह पाटोली ने बताया कि ये पुरस्कार जम्मू कश्मीर, लद्दाख ओर अन्य क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान, अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनाती और संवेदनशील सीमा अभियानों में असाधारण साहस और शौर्य को मान्यता देते है।
