सिंगोली श्याम फूलडोल महोत्सव में रक्तदान शिवर में 114 यूनिट रक्त संग्रहण

(रमेश चन्द डाड)
आकोला|स्मार्ट हलचल|सिंगोली श्याम फूलडोल महोत्सव के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को मंदिर परिसर स्थित पाराशर धर्मशाला में आयोजित हुआ । गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित हुए रक्तदान शिविर में सिंगोली श्याम मित्र मंडल के सदस्यों, सिंगोली श्याम सेवा संस्थान के पदाधिकारीयों , सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा के पदाधिकारीयों ने शिविर व्यवस्थाओं में सहयोग किया । शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान महादान की प्रेरणा से प्रेरित होकर सिंगोली श्याम का जयकारा लगाते हुए रक्त अर्पण किया । शिविर में दुर्लभ ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया । शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रहण कोटडी श्याम ब्लड बैंक द्वारा किया गया । सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया ।