ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल| चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में गत दिनो चित्तौडगढ़ जिले में हुई ओलावृष्टि से फसलो को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए सरकार से खराबे की शीघ्र गीरदावरी करा किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विधायक आक्या ने विधानसभा में फसल खराबे का मुद्दा उठाते हुए कहा की गत 1 फरवरी को विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम ओछड़ी, खोर, ओरड़ी, अरनियापंथ, एराल, खेरी, घटियावली, गिलुण्ड, उदपुरा, पालछा, अमरपुरा, बरसिंह का गुढा सहित समुचे घाटा क्षैत्र में हुई ओलावृष्टि से खेतो में खड़ी अफीम व गेहुं की फसल के साथ ही खेतो में काट के रखी हुई सरसो की फसलो को बहुत नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानो की उम्मीदो को गहरा आघात लगा है तथा उन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विधायक आक्या ने सदन में कहा की प्राकृतिक आपदा में जिला प्रशासन, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, गिरदावर व संबंधित अधिकारियो को ऑटो मोड पर रहकर मोके पर ही राहत प्रदान करनी चाहिए लेकिन आज के समय में प्रशासन को नुकसान की सुचना ऑनलाइन भेजनी होती है। हमारा किसान इतना पड़ा लिखा नही है तथा सभी ग्रामो में ई-मित्र की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होती है। समय पर ऑनलाईन सूचना नही जाने से किसानो को सालो तक फसल खराबे का लाभ नही मिल पाता है। उन्होने सरकार से खराबे की शीघ्र गीरदावरी करा किसानो को उचित मुआवजा दिला राहत प्रदान कराने की मांग की।
विधायक आक्या ने सरकार से अफीम की फसल खराबे की सूचना भारत सरकार के नारकोटिक्स विभाग तक पहुचाने की मांग करते हुए कहा की किसान द्वारा अफीम की फसल पर पैसा खर्च किया जा चुका है लेकिन प्राकृतिक आपदा की वजह से अनेक स्थानों पर किसानों की अफीम की फसल नष्ट हो गई है। उन्होने नारकोटिक्स विभाग द्वारा अफीम फसल खराबे की जांच कराने व किसान को डोडे से पोस्त दाना निकालने की अनुमति प्रदान करा राहत दिलाने की मांग की।
