( हरिप्रसाद शर्मा)
अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सोमवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अजमेर के केसरगंज स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर से विशाल शोभायात्रा सुबह 8 बजे से निकलेगी, जिसमें झांकियों, रथों और भक्ति भाव के साथ जैन धर्म के आदर्शों का संदेश दिया जाएगा।
शोभायात्रा जैन धर्म की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव को दर्शाएगी। इसमें करीब 40 भव्य झांकियां शामिल होंगी, जो भगवान महावीर के जीवन, तप, ज्ञान, उपदेश और मोक्ष के विभिन्न पहलुओं को कलात्मक रूप से प्रस्तुत करेंगी। इन झांकियों के माध्यम से आमजन को जैन धर्म की शिक्षाएं सरल और दृश्य रूप में समझाने का प्रयास किया जाएगा।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सेठ भागचंद सोनी परिवार द्वारा निर्मित स्वर्ण रथ रहेगा
