भीलवाड़ा । पुलिस थाना गुलाबपुरा द्वारा बलात्कार के प्रकरण में 1 साल से फरार पांच हजार रूपये का ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तह्त एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन में व गुलाबपुरा वृताधिकारी जितेन्द्र सिह के निकटतम सुपरविजन मे और थानाप्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर व तकनीकी माध्यमों से बलात्कार के प्रकरण में 1 साल से फरार चल रहे पांच हजार रूपये का ईनामी आरोपी महेन्द्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया ओर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरन खोटा काम किया
दिनांक 17.04.2025 को प्रार्थीया की 0 नम्बर एफआईआर जरिये डाक प्राप्त हुई की आरोपी महेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा प्रार्थीया को सामाजिक रूप से अपनाने का झांसा देकर जबरन खोटा काम किया । इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की ।
वारदात का तरीका और टीम ने ऐसे दबोचा
घटना के बाद आरोपी अपनी सकुनत से फरार हो गया था। जिसकी थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर तलाश शुरू की गई। आरोपी के सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी और ईनामी फरार आरोपी महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया । माननीय न्यायालय में पेष किया गया। न्यायालय ने अभियुक्त महेन्द्र सिंह गुर्जर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा ।
गठित पुलिस टीम
टीम में थानाप्रभारी संजय कुमार के साथ आशीष मिश्रा स.उ.नि. साईबर सैल भीलवाडा, गोवर्धन लाल उ.नि. थाना गुलाबपुरा, मुकेश कुमार, महिपाल, गोपाल राम शामिल थे ।
गिरफ्तार आरोपी
महेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिंह उम्र 20 साल निवासी रलायता पुलिस बरखेडाकंला जिला रतलाम मध्यप्रदेश
