Homeराजस्थानजयपुरजोधपुर में ABRSM के 63वें वार्षिक अधिवेशन का भव्य उद्घाटन, शिक्षा के...

जोधपुर में ABRSM के 63वें वार्षिक अधिवेशन का भव्य उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं पर मंथन

राजस्थान सरकार की शैक्षिक उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा

अजय सिंह (चिंटू)

जोधपुर -स्मार्ट हलचल/जोधपुर की सूर्यनगरी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) राजस्थान के 63वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन सत्र भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, नई शैक्षिक नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने राज्य की शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और छात्रों के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने पर जोर दिया।

इस सत्र में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम भाईसाहब, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, प्रदेश अध्यक्ष प्रो. दीपक शर्मा और अन्य प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों जैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार, नवीन शैक्षिक नीतियों का क्रियान्वयन और छात्रों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित महानुभावों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अधिवेशन शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में आईआईटी जोधपुर के निदेशक, विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, पूर्व कुलपतिगण, अधिकारीगण, और ABRSM के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिवेशन के दौरान शैक्षिक विकास और संगठनात्मक सशक्तिकरण पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES