भीलवाड़ा । रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया| उन्होंने सुनीता कँवर राठौड़ को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है । साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन की संरक्षक वनिता कँवर पंवार, चंदा कँवर गहलोत, उपाध्यक्ष सीमा कँवर पंवार, आरती शेखावत, सोनम कँवर पंवार, महामंत्री नीलम कँवर सोलंकी, संगठन मंत्री मोहिनी कँवर, पूजा कँवर पंवार, मंजू कँवर नाथावत, कोषाध्यक्ष स्वीटी कँवर कानावत, प्रवक्ता सुनीता कँवर जादू, सांस्कृतिक मंत्री मंजू कँवर सिसोदिया, कांता कँवर सोलंकी को नियुक्त किया| नव नियुक्त पदाधिकारियों को संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने संगठन के प्रति आस्था और विश्वास के साथ, संगठन के नियमों के तहत कार्य करने की शपथ दिलाई|
