विवादों में घिरी जसवंतनगर की यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव, अधिवक्ता ने कराया मुकदमा दर्ज

आगरा के अधिवक्ता ने लगाया सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और छवि धूमिल करने का आरोप, थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज

इटावा ।स्मार्ट हलचल|सोशल मीडिया पर अक्सर विवादों में रहने वाली जसवंतनगर क्षेत्र की यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ ‘मुस्कान यादव’ के खिलाफ आगरा में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय आगरा में वकालत करने वाले अधिवक्ता देवेंद्र उर्फ दीपक यादव ने आरोप लगाया है कि यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर उनका फोटो लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
अधिवक्ता देवेंद्र यादव ने बताया कि वह अपने गांव की चाची मुस्कान यादव के एक मामले में पैरवी कर रहे हैं। यह मुकदमा अपराध संख्या 8/26, थाना चित्राहाट में दर्ज बताया गया है, जिसमें संजना यदुवंशी के पति श्याम यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत है। प्रार्थी का कहना है कि इसी बात से रंजिश रखते हुए यूट्यूबर ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की।
प्रार्थना पत्र के अनुसार 25 फरवरी 2026 को संजना यदुवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अधिवक्ता का फोटो साझा करते हुए उन्हें गन्दे व अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया तथा भद्दी गालियां दीं। अधिवक्ता का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उन्हें मानसिक व सामाजिक क्षति हुई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त पोस्ट में उनकी एक करीबी बहन के खिलाफ भी असामाजिक और अभद्र टिप्पणी की गई। उनका कहना है कि एक अधिवक्ता होने के नाते समाज में उनकी एक प्रतिष्ठा है और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणियां उनके पेशे और सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।
अधिवक्ता देवेंद्र यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि इस मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (इंस्टाग्राम पोस्ट और स्क्रीनशॉट) उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। जसवंतनगर और आसपास के क्षेत्रों में इस मुकदमे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली संजना यदुवंशी पहले भी कई बार अपने वीडियो और बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। फिलहाल थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी।

👉 संजना पूर्व में कई लोगों को दे चुकी है गोली से उड़ाने की धमकी व गालियां, पुलिस में की गई थी शिकायतें
संजना यदुवंशी का यह मामला कोई नया नही है यह इससे पहले एक मीडियाकर्मी को गाली व गोली मारने की धमकी दे चुकी है व ब्लेकमेल करने के उद्देश्य से अपनी महेवा की दोस्त से फर्जी चरित्रहनन का मुकदमा लिखवा चुकी है। कुलदीप यादव ठेकेदार को भी इसने गाली व गोली मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना जसवंतनगर में की थी। उसके बाद यह गुंडे लेकर कुलदीप के घर पहुंच गई थी। मैनपुरी के चर्चित यूट्यूबर करन चौधरी की मां के लिए भी संजना यदुवंशी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर टिप्पड़ी की थी। उसने भी संजना के विरुद्ध शिकायत की थी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दीपू यादव घुटारा मैनपुरी को भी संजना यदुवंशी ने गाली धमकी दी और उल्टा पुलिस को शिकायत कर दी थी। उसका दोष सिर्फ इतना था कि उसने संजना को नेता जी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर नाचने की वीडियो बनाने से रोक दिया था। संजना से कई लोग प्रताड़ित है। इसके आईडी हैकर से भी संबध है जिनके जरिये यह लड़कियों से दोस्ती करती है फिर हैकर को लड़की के घर भेजती है और इंस्टाग्राम आईडी हैक करवाकर विकवाती है। उक्त हैकर के विरुद्ध फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर में लड़कियो ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसमे पुलिस की मदद से इंस्टाग्राम आईडी बापस दिलाई गई थी। उस हैकर का संजना के घर अक्सर आना जाना रहता है। अगर कोई इसके खिलाफ वीडियो या खबर डालता है तो रिपोर्ट करवाकर चैनल आईडी, वीडियो उड़वा देती है।