बी एम राठौर
स्मार्ट हलचल|सांगोद 30 मार्च को सांगोंद कोटा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद का सुकेत पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ साफा बाँध मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि असम के चायगाव क्षेत्र विधानसभा चुनाव 2026 हेतु AICC अल्पसंख्यक विभाग द्वारा गठित चुनाव समन्वय समिति के ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक )पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद को दिए जाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है इस दौरान असरार अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो भी दिशा निर्देश हमें दिए जाएंगे हम ईमानदारी से उस कार्य को करने का अथक प्रयास पार्टी हित में करेंगे हमारे राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रतिपक्ष नेता राहुल गाँधी जी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम डी चौपदार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के संगठन को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के माध्यम से महात्मा गांधी के आदर्श व सिद्धांतों को अपनाते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देने को कहा है साथ ही उन्होंने गांव ढाणी व बूथों के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें मान सम्मान देखकर साथ लेकर चलने के बात कही जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व संगठन भी मजबूत होगा आगामी नगर पालिका,जिला परिषद एवं पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी
चर्चा की जिसमें अब्दुल इस्लाम शेख सत्यनारायण मोहम्मद सलीम शेख मुराद अब्दुल रऊफ नियाज मंसूरी अब्दुल रईस राजेन्द्र मेघवाल अब्दुल राजा शाहरुख मंसूरी गौरव रेगर रफीक पठान हंसराज मीणा रईस खान उमेश मीणा जावेद खान बालचंद गुर्जर इश्तियाक मंसूरी अख़लाक़ खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
