Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में मौत बनकर घूमते कुत्ते ,शादी की सालगिरह के पहले योग...

कानपुर में मौत बनकर घूमते कुत्ते ,शादी की सालगिरह के पहले योग शिक्षिका की भी ली जान

– 5 साल के अंदर एक दर्जन से ज्यादा की मौत का कारण बन चुके आवारा कुत्ते, कई घायल अपाहिज वाले हालातों से रहे गुजर

– 19 फरवरी को थी योग शिक्षिका की शादी की 35 वीं सालगिरह, 2 फरवरी को जाना था महाकुंभ स्नान करने

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश का अर्थ सम्मेलन सेट जिला कानपुर महानगर आजकल आवारा कुत्तों की चपेट में है। पूरे शहर में मौत बनकर घूम रहे यह आवारा कुत्ते बीते 5 साल के अंदर अनेक लोगों की असमय मौत का कारण भी बन चुके हैं। वहीं कई घायल हुए लोग अपाहिज वाले हालातो से भी गुजर रहे हैं। इन्हीं आवारा कुत्तों ने एक योग शिक्षिका की भी जान ले ली। वह आगामी 19 फरवरी को अपनी शादी की 35 सालगिरह मनाने वाली थी साथ ही महाकुंभ स्नान करने के लिए 2 फरवरी को प्रयागराज भी जाने वाली थीं। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुताबिक काकादेव थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बर्रा-1 जेड-1 ब्लॉक निवासी सुरेश यादव की पत्नी अन्नपूर्णा देवी (56) योग शिक्षिका थीं। वह घर-घर जाकर योगा सिखाती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि घटना के समय योग शिक्षिका अन्नपूर्णा देवी काकादेव थाना क्षेत्र के नवीन नगर में योगा सिखाने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। तभी गुरुगोविंद सिंह स्टेडियम के पास आवारा कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। जिसके फल स्वरुप स्कूटी भगाने पर वह असंतुलित होकर सड़क किनारे बिखरी ईंटों पर जा गिरीं। हुक खुला होने से हेलमेट भी दूर जा गिरा। इससे सिर में गंभीर चोट लग गई। वहां मौजूद हॉस्टल के छात्र उन्हें पास के पनेसिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर काकादेव थाना प्रभारी मनोज भदौरिया हॉस्पिटल पहुंचे। महिला के पर्स से बरामद दस्तावेज के आधार पर टीचर की शिनाख्त कर परिजनों को फोन कर अस्पताल बुलाया। अस्पताल पहुंचे पति सुरेश यादव ने बताया कि 19 फरवरी को हमारी शादी की 35वीं सालगिरह है। साथ ही वह अन्नपूर्णा के साथ 2 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करने भी जाने वाले थे।लेकिन इस घटना ने जीवन भर नहीं भूलने वाले दुख के सागर में धकेल दिया। जिससे परिवार में कोहराम मचा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES