कितरो कितरो रे करा म्हे बखाण ,कण कण सु गूंजे जय जय राजस्थान,,,,,

काछोला सहित क्षेत्र के विद्यालयो में मनाया राजस्थान दिवस

बच्चों ने नमस्ते ,गुड़ मॉर्निंग की जगह खम्मा घणी,रामराम सा से किया अभिवादन
काछोला 29 मार्च -स्मार्ट हलचल|राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे सहित क्षेत्र सरथला,मानपुरा,जस्सू जी का खेडा,थलकला,राजगढ़ सहित आदि राजकीय विद्यालयो में राजस्थान दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विद्यार्थियों को राजस्थानी भाषा व संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए मनाया गया।साथ ही अगली कक्षा में प्रवेश लेने नए विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया।शिक्षक ,शिक्षिकाओंऔर विद्यार्थियों ने कुर्ता पायजामा साफा ,राजपूती पोशाक,बच्चियां ग्रामीण परिवेश की पोशाक पहन कर आई।संस्था प्रधान नन्द किशोर रेगर ने बताया कि राजस्थान दिवस पर होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों से राज्य की लोक परम्पराओ से जुड़ने एवं सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझने एवं आत्मसात करने का अवसर मिलेगा और साथ ही विद्यार्थियों ने गुड़ मॉर्निंग व नमस्ते की जगह खम्मा घणी और राम राम सा से और पधारो सा जैसे शब्दो से अभिवादन किया गया।जगदीश मंत्री ने बताया कि राजस्थान की आन बान शान साफा बंधन कार्यक्रम के साथ वही बच्चो ने राजस्थानी गीतों में
कितरो कितरो रे करा म्हे बखाण ,कण कण सु गूंजे जय जय राजस्थान,केसरिया बालम पधारो म्हारे देश,घूमर,सहित
से ऑत प्रोत गीतों से प्रस्तुति दी गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रम,चार्ट,कविता,गीत आदि कार्यक्रम हुए।इस मौके पर हीरा लाल शर्मा,जगदीश मंत्री,प्रकाश चतुर्वेदी,देबी लाल गुर्जर,नन्द लाल प्रजापत,महावीर वैष्णव,राजकुमार चौधरी,राजाराम प्रजापत सहित आदि उपस्तिथ थे।