‘प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाना’
बूंदी – स्मार्ट हलचल|प्रदेश भर में चल रहे पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर महा अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का रविवार को शगुन मैरिज गार्डन में आयोजन किया गया। शहर मंडल पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। अतिथियों ने समृद्ध राजस्थान सशक्त भारत की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया ।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व कोटा शहर जिला अध्यक्ष हेमंत कृष्ण विजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाना और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि बूथ की इकाई सबसे मजबूत इकाई है बूथ जीतेगा तो चुनाव जीतेगा । उन्होंने सोशल मीडिया पर संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक प्रकाशित करने की बात कही । उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करे ।
द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को बताया । प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई दिशा , नई ऊर्जा व सेवा का नया संकल्प देगा । उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार और राजस्थान की भजन लाल सरकार पर आम जन के काम आने वाली दैनिक वस्तुओं का भरपूर भंडार है।
तृतीय सत्र में जिला महामंत्री योगेंद्र श्रंगी ने कहा-पंडित दीनदयाल
उपाध्याय के बताएं आदर्श पर चले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें ।
चौथे सत्र में पूर्व जिलाअध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी दी । बिल्या ने जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी के सफर के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी । उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है ।
पांचवे सत्र में शिविर प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विचारधारा के अनुसार अपनी बात आमजन के बीच में रखता है । संगठन का कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता है ।
छटे सत्र में पूर्व उप जिला प्रमुख डॉक्टर बृजबाला गुप्ता ने कहां की संगठन की विचारधारा , सेवा , समर्पण के राष्ट्रप्रथम के संकल्प को आत्मसात करने का माध्यम है । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का संगठन है ।
शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अशोक डोगरा ,जिला महामंत्री संजय लाठी , एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा , शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी , पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल , प्रशिक्षण जिला सहसंयोजक बबीता दाधीच , शहर संयोजक व शहर महामंत्री संजय भूटानी , गौरव वर्मा , पूर्व पालिका अध्यक्ष सूर्यकांत राणावत , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित निंबार्क मंचासीन रहे ।
इस मौके पर जिला व मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक व प्रदर्शनी प्रमुख राजेश शेरगढ़िया ने किया । मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
