दौसा में वकील के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनें के लिए अभिभाषक संघ महुवा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी महुवा को सोपा ज्ञापन

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महुवा अभिभाषक संघ महुवा द्वारा दौसा कोतवाली के ए एस आई बाबू लाल चौधरी द्वारा अभिभाषक संघ दौसा के अधिवक्ता रिद्धि चंद्र शर्मा के साथ थाने में अभद्र व्यवहार करने उन्हें हवालात में बंद करने की धमकी देने व राज कार्य मैं बाधा के केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में अभिभाषक संघ महुवा जिला दौसा के सदस्य भुवनेश त्रिवेदी मधुसूदन सैनी हरिशंकर सिंह राजपूत अमृत गुर्जर एडवोकेट नंदराम महावर राजेंद्र कुमार जाटव एडवोकेट ने सोमवार को उपखंड अधिकारी महुवा मनीषा रेशम आर ए एस को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंप कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की
एडवोकेट भुवनेश तिवारी ने बताया कि पुलिस थाना दौसा कोतवाली के पुलिसकर्मी द्वारा एक सीनियर अधिवक्ता के साथ इस तरह का व्यवहार होने से संपूर्ण राजस्थान के अधिवक्ता समाज में भयंकर रोष है अतिशीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता समाज द्वारा आन्दोलन किया जायेगा आजादी के 80 साल बाद पुलिस द्वारा इस तरह का अमानवीय व्यवहार करना गलत है जिसकी समस्त अधिवक्ता समुदाय निंदा करता है