बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम पंचायत लादूवास में सोमवार कों स्थानीय विधायक देवीसिंह शेखावत नें नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि लादूवास क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया हैं। इस भवन का निर्माण लगभग 55 लाख रुपयें की लागत सें किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब गांव के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने ही गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि प्रदेश के हर गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें, ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में परेशानी न हो। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से न केवल लादूवास, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सकेगा। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहें। इधर विधायक देवीसिंह शेखावत ने नारायणपुर में निर्माणाधीन राजकीय बालिका कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने PWD अधिकारियों के साथ कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेकर समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह भवन क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है। भवन तैयार होने पर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
