बानसूर पंचायत समिति की बैठक में पेयजल संकट और अधूरी योजनाओं पर उठे सवाल

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बे के पंचायत समिति सभागार में सोमवार को प्रधान सुमन सुभाष यादव की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुईं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। बिलाली सरपंच ने गांव में पेयजल संकट को गंभीर बताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कराई गई चार बोरिंग के बावजूद अब तक कनेक्शन और पानी की टंकी का निर्माण नहीं हुआ है। नयाबास पंचायत समिति सदस्य पीसी रावत ने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। वहीं रामपुर पंचायत समिति सदस्य रामावतार शर्मा ने सड़क निर्माण और नियमित जल आपूर्ति की मांग रखी। मल्लूवास और इंद्राडा के जनप्रतिनिधियों नें क्षेत्र में पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा हैं। रामपुर सरपंच मुकेश जिलेवा ने वार्डों में लंबे समय से जारी जल संकट और जर्जर टंकी का मुद्दा उठाया। अंत में अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़, कार्यवाहक विकास अधिकारी प्रदीप विरमानी,सीबीईओं राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।