भीलवाड़ा । जिले के बिजौलिया क्षेत्र में गोपालपुरा सरकारी विद्यालय में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया । विद्यालय में रविवार और सोमवार को अवकाश था इस बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को कारीत की । चोरी का पता तब चला जब शिक्षक विद्यालय में सोमवार रात किसी काम से पहुंचे तो रसोई घर का और एक अन्य कमरे का ताला टूटा मिला । रसोई घर से दो भरे हुए सिलेंडर गायब थे वही दो खाली सिलेंडर चोर वही छोड़ गए । चोरों ने ताला तोड़ने के लिए सरिए का इस्तेमाल किया था जो भी वही पड़ा मिला । वही दूसरे कमरे से चोरों के कुछ हाथ नहीं लगा । विद्यालय के संस्था प्रधान कमलेश कुमार ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है । पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है । गौरतलब है की वर्तमान समय में गैस सिलेंडर के लिए काफी मारामारी चल रही है और इस बीच चोर विद्यालय से दो भरे गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो गए शायद वह भी भरे हुए गैस सिलेंडर चुराने ही स्कूल में आए थे । प्रधानाचार्य ने बताया की नया सत्र शुरू होने वाला है और मिड डे मिल के लिए दो दो सिलेंडर भरवाकर रखे थे जिन पर चोर हाथ साफ कर गए ।
