Homeभीलवाड़ासवाईपुर सालरिया मार्ग कोठारी नदी पुलिया निर्माण आधा अधूरा, एक वर्ष से...

सवाईपुर सालरिया मार्ग कोठारी नदी पुलिया निर्माण आधा अधूरा, एक वर्ष से निर्माण अधरझूल में, आए दिन हो रहे हादसे, ग्रामीणों मैं आक्रोश

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राज्य सरकार ने एक वर्ष पूर्व सवाईपुर से सालरिया मार्ग पर बहने वाली कोठारी नदी पुलिया को डेढ़ करोड़ की लागत से रिनोवेल करना था । फरवरी-मार्च 25 में ही ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू कर दिया था । कार्य पचास प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद कार्य रोक दिया । पुलिया पर आरसीसी सड़क वनवे बनाकर छोड़ने से सड़क से निकले सरिए एक तरफ गढ़्ढे युक्त सड़क से गुजरने से वाहन अनियंत्रित होकर गिरने से कई राहगीर चोटिल हो चुके है । ग्रामीणों ने बताया कि एक हादसा तो इतना बड़ा था कि हर किसी की रूह कांप गई विदित हो तीन माह पूर्व सालरिया निवासी दो जने बाइक से सवाईपुर की तरफ आते वक्त पुलिया पर गढ्ढे से अनियंत्रित बाइक से बाइक सवार गिरने से विक्रम सिंह के सिर में सरिया धंस गया जिससे विक्रम को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया जिनका कई दिनों तक इलाज चलने पर स्वास्थ्य लाभ मिला । इस पर अधिकारी ठेकेदार के प्रति मोन जिम्मेदार कोन जिससे ग्रामीणों मैं आक्रोश व्याप्त है ऊंचाई।।

इनका ये कहना

सातोला का खेड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक सुनीता देवी खटीक का कहना हे कि कोठारी नदी पुलिया रिनोवल कार्य अधरझूल में होने से आए दिन हादसे हो रहे हे,एक बार तो बड़ा हादसा हुआ जिससे ग्रामीणों मैं आक्रोश व्याप्त हे,विभाग की जिम्मेदारी हे कि कार्य गुणवत्तापूर्ण अतिशीघ्र करवाए जिससे आमजन का आक्रोश न बढ़े वही लोगो को राहत मिले ।

निवर्तमान कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा का कहना हे कि कोठारी पुलिया पर अधरझूल रिनोवल कार्य हेतु अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सोहन लाल बैरवा सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करवाया कि कोई भी टेक्निकल इश्यू हो उन्हें दूर कर अतिशीघ्र कार्य करवाए।

कनिष्ठ अभियंता सा नि विभाग कोटड़ी कृष्ण कंसक का कहना हे कि ठेकेदार द्वारा जितना कार्य किया गया उनका भुगतान नवम्बर माह में ही कर दिया,पहले तो भुगतान का बहाना बना रहा था,अब कई दिनों से एक दो दिन बोल रहा है । अंतिम नोटिस देकर अन्य ठेकेदार द्वारा कार्य करवाए।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular