ठेकेदार ने किया था स्कूल के पोषाहार में बड़ा घोटाला, चल रहा था फरार पुलिस ने दबोचा, भेजा रिमांड पर

ठेकेदार ने किया था स्कूल के पोषाहार में बड़ा घोटाला, चल रहा था फरार, पुलिस ने दबोचा, भेजा रिमांड पर

भीलवाड़ा । साल 2024 में शाहपुरा थाने में ब्लॉक की स्कूलों में वितरित करने वाले पोषाहार में गबन करने का मामला दर्ज हुआ था और गबन करने वाले मुख्य ठेकेदार को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में शाहपुरा क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार ने मामला दर्ज करवाया था आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी राजेश आर्य, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई और थाना अधिकारी सुरेश चंद्र के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई जिसका नेतृत्व एएसआई बालकिशन शर्मा ने किया । मामला दर्ज होने के बाद से ही मुख्य आरोपी ठेकेदार बनवारी लाल पुत्र नाथू जाट निवासी इटावा किशनगढ़ तहसील रेनवाल जिला जयपुर फरार चल रहा था । इस गबन के मामले में उसके साथ कुछ विभागीय अधिकारियों के शामिल होने की शिकायत भी प्रार्थी ने दी थी। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023- 24 में ब्लॉक के 277 विद्यालय के लिए 1348 क्विंटल गेहूं और 629 क्विंटल चावल का पोषाहार आवंटित हुआ था जिन्हे इन विद्यालयों में वितरित करना था लेकिन आरोपी ठेकेदार बनवारी लाल ने कुछ अधिकारियों के सतह मिलकर पोषाहार वितरित नही कर घोटाला कर दिया और खुद ही पोषाहार हड़प गया । मामले की जांच शुरू हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर 2 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया । पुलिस ने शंका जताई है की ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों ने उक्त पोषाहार को व्यापारियों को कम दामों में बेच दिया । पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार से गहन पूछताछ शुरू कर दी है जिससे मामले में बड़ा खुलासा हो सके ।