Homeदेशईटानगर में हाई-प्रोफाइल शादी समारोह बना सामाजिक संवाद का मंच: गृह मंत्री...

ईटानगर में हाई-प्रोफाइल शादी समारोह बना सामाजिक संवाद का मंच: गृह मंत्री मामा नाटुंग के पुत्र के विवाह

ईटानगर। स्मार्ट हलचल|अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नाटुंग जी के पुत्र के विवाह समारोह ने केवल सामाजिक उत्सव का ही रूप नहीं लिया, बल्कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक संवाद और महत्वपूर्ण मुलाकातों का केंद्र बन गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए मेहमानों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू जी एवं राज्यपाल माननीय लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (KT Parnaik) से सौजन्य मुलाकात हुई, जिसमें आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी यूनिवर्सिटी कोटा सहित विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और आदिवासियों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अवगत कराया। आदिवासी समुदाय की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने समाज के समग्र विकास के लिए सरकार और समाज के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।इस अवसर पर देश की पहली जय मिनेश आदिवासी यूनिवर्सिटी कोटा चर्चा का मुख्य केंद्र रही। मुख्यमंत्री पेमा खांडू जी ने यूनिवर्सिटी का दौरा करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि समाज की समिति द्वारा स्थापित की जा रही यह यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगी और आदिवासी युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलेगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक ने भी शिक्षा को समाज के सशक्तिकरण का आधार बताते हुए ऐसे प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिली, जहां विभिन्न राज्यों से आए मेहमानों ने आपसी भाईचारे और विकास के संकल्प को मजबूत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular