रेखा परिहार बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जताई खुशी

मंगरोप@मुकेश खटीक।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में हमीरगढ़ नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रेखा जी परिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नगर पालिका क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह सूचना कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं ने रेखा परिहार को शुभकामनाएं देते हुए इसे हमीरगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेखा परिहार एक कर्मठ,समर्पित और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता रही हैं,जिन्हें उनके संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतिफल मिला है।कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन जी राठौड़ का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमीरगढ़ जैसे छोटे क्षेत्र की महिला कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।उन्होंने विश्वास जताया कि रेखा परिहार अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगी।इस अवसर पर जगदीश वैष्णव,मनोज छिपा,अभिषेक व्यास,गणपत सिंह,भेरूलाल प्रजापत,चेतन सिंह,किशन सिंह,कैलाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।