कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नत होने पर किया स्वागत

काछोला 31 मार्च-स्मार्ट हलचल|काछोला थाना में कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नत होने वाले कॉन्स्टेबल गोपेश कुमार को पुलिस कर्मियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया वही कोटडी पुलिस उपाधीक्षक सुरेश डाबरिया ने पदोन्नत पुलिस कर्मी गोपेश कुमार के कंधे पर नई फिट बेज लगाकर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की।इस दौरान थाना प्रभारी सीआई माली राम चौधरी ने कहा कि पदोन्नत पुलिस कर्मियों के लिए गर्व का क्षण होता है और उनके लंबे सेवा काल व मेहनत को सम्मान देने का तरीका है।इस दौरान काछोला थाना स्टाफ उपस्तिथ थे। पदोन्नत गोपेश कुमार कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल पद पर लगभग 13 साल तक नियमित सेवा पश्चात मुझे दीवान पद पर पदोन्नति हुई है।