शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टहला में कक्षा 12 में बोर्ड परीक्षा कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के कुल 16 छात्र – छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें कक्षा 12 का छात्र विकास कुमार गुर्जर ने 93.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मोनिका दरोगा 80.80% तथा तृतीय स्थान कविता कुमारी गुर्जर 76.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। मीडिया प्रभारी श्री सूरज मल बैरवा व.अ. सामाजिक विज्ञान के अनुसार कक्षा 12 में कुल 16 छात्र – छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें से 8 प्रथम श्रेणी से, 7 द्वितीय श्रेणी से, 1 तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रधानाचार्य श्री पूर्ण मल बड़ोदिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी साथ ही इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए समस्त स्टाफ, अभिभावकों , ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, यह परिणाम अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहा। विकास कुमार गुर्जर ने अपनी सफलता का श्रेय माता सायरी देवी और पिता संपत गुर्जर को दिया है। विद्यालय की स्टूडेंट हैं और अपने अच्छे रिजल्ट से स्कूल और परिवार का नाम बढ़ाया है।
