पिंकसिटी प्रेस क्लब चुनाव परिणाम: मुकेश मीणा अध्यक्ष, राजकुमार जकड़ी महासचिव-नई टीम के हाथों में कमान

शिवराज बारवाल मीना
जयपुर/टोंक । स्मार्ट हलचल|पिंक सिटी प्रेस क्लब लिमिटेड की प्रबंध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2026–27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।चुनाव में पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नई टीम को स्पष्ट जनादेश दिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार मीणा ने 369 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को कड़े मुकाबले में हराकर यह पद हासिल किया। पत्रकार मुकेश मीणा पूर्व में भी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा ‘जकड़ी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 430 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जिससे उनकी पकड़ संगठन में मजबूत मानी जा रही है।कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण अवस्थी ने 447 वोट हासिल कर स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की और वित्तीय जिम्मेदारी संभालेंगे। उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ. मोनिका शर्मा (416 वोट) और पुष्पेंद्र सिंह राजावत (399 वोट) निर्वाचित हुए हैं।चुनाव परिणाम सामने आने के बाद प्रेस क्लब में उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी घोषित पत्रकार प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए नई टीम से पत्रकार हितों की मजबूती और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।