(महेन्द्र नागौरी)
विज्ञान से वाणिज्य तक छात्रों का दबदबा, सक्षम तेली व प्रिंस जैन रहे अव्वल
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राजस्थान के सबसे बड़े राजकीय छात्र विद्यालय राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने एक बार फिर 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 97.51 प्रतिशत रहा, जिसमें 722 में से 704 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि विज्ञान वर्ग का परिणाम 95.15 प्रतिशत रहा, जिसमें सक्षम तेली ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग ने 100 प्रतिशत परिणाम देते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया, जहां प्रिंस जैन 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे।
कृषि संकाय का परिणाम 97.22 प्रतिशत रहा, जिसमें ओमप्रकाश तेली ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कला वर्ग का परिणाम 97.86 प्रतिशत रहा, जहां पियुष जीनगर ने 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रधानाचार्य गहलोत ने शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर भैरूलाल नायक, राजेश शर्मा, सांवरलाल कुमावत, प्रतिभा अग्रवाल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
