1
1
1
2
3
कोटा। स्मार्ट हलचल|बजाज नगर विकास समिति, बालिता रोड–कुन्हाड़ी द्वारा धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा पार्वतीपुरम स्थित रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर शिवम एन्क्लेव मार्ग से होती हुई बजाज नगर एवं हिम्मतनगर क्षेत्र के औंकारेश्वर धाम मंदिर तक सम्पन्न हुई।यात्रा मार्ग में क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा एवं फल वितरण कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कलश यात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।
सायंकाल से देर रात्रितक चतुर्थ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग चार हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर बजाज नगर विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम कलवार, सचिव विशाल कोठारी, मुकेश टंडन सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही होलसेल क्लॉथ मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल ग्वालानी एवं सचिव नरेश रजानी, महिला मंडल की सदस्यों तथा मुख्य अतिथि राकेश जैन (जिला अध्यक्ष, भाजपा कोटा), विशिष्ट अतिथि राकेश पुतरा एवं देवेंद्र हाड़ा (युवा नेता, भाजपा) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार प्रकट किया।