ओज्याडा विद्यालय का 12वीं बोर्ड का परिणाम रहा शत प्रतिशत

स्मार्ट हलचल|राउमावि ओज्याडा विद्यालय का कक्षा 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।। प्रधानाचार्य डॉ भाग चन्द सोमानी ने बताया कि मंगलवार को जारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के परिणाम में कला व विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।। 12वीं कला संकाय में विशाल प्रजापत ने 92% व 12वीं विज्ञान संकाय में शिवराज गाडरी ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।। 12वीं विज्ञान में सभी छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।। एसडीएमसी ,एसएमसी सदस्य कन्हैयालाल पारीक ने प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ व सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।। ओम प्रकाश सुथार व रेखा हेडा ने बताया कि प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय में संस्था प्रधान डॉ सोमानी द्वारा उपरना ओढाकर व मिठाई खिला कर अभिनंदन किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।। विद्यालय प्रवेश प्रभारी श्रीमती दिव्य स्मृति ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर अभिभावकों को अपने बच्चों को शीघ्र ही प्रवेश दिलाने के लिए आग्रह किया।। निशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रभारी बृजलाल मीणा द्वारा प्रवेशित बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण आरंभ किया गया।। आज नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए प्रवेश दिया गया।। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के सदस्य बालमुकुंद वैष्णव, सत्यनारायण गुर्जर ,राखी दाधीच, मोनिका यादव ,पप्पू कुमावत , भंवरलाल जोशी ,ओमप्रकाश खोईवाल , अनिता कंवर , लादू लाल रेगर ,महावीर सोनी व जूही सोनी उपस्थित थे।।