Homeभीलवाड़ानवनियुक्त आसींद उपखंड अधिकारी भरत गुर्जर ने संभाला कार्यभार

नवनियुक्त आसींद उपखंड अधिकारी भरत गुर्जर ने संभाला कार्यभार

मालासेरी पहुंच किए भगवान देवनारायण दर्शन

दिनेश साहू

आसींद : स्मार्ट हलचल/राज्य सरकार द्वारा हाल ही में प्रशासनिक ढांचे में किए फेर बदल में आसींद उपखंड अधिकारी पद पर उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत के सेवानिवृत के बाद से ही पद रिक्त चल रहा था । कुछ दिनों पूर्व ही राजस्थान प्रशासन सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण होने पर वर्ष 2021 बैच की आर ए एस अधिकारी भरत गुर्जर को पद स्थापित कर गुरुवार को आसींद उपखंड अधिकारी के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान आसींद तहसीलदार जयसिंह द्वारा उनका बुके भेंटकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त उपखंड अधिकारी भरत गुर्जर ने स्टाफ के साथ बैठक आयोजित कर जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान के निर्देश दिए।

उपखंड अधिकारी गुर्जर ने भगवान देवनारायण जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पहुंच भगवान देवनारायण दर्शन किए तथा पुजारी हेमराज पोसवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर भगवान देवनारायण के मालासेरी इतिहास को जाना

आरएएस अधिकारी इससे पूर्व उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण में पदस्थापित रहे है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES