बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम महनपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा 12वीं कला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य धीरज कुमार यादव नें बताया कि विद्यालय में उच्च माध्यमिक स्तर पर कला वर्ग संचालित हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम देकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र नीरज कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं तों वहीं छात्रा गुड्डी प्रजापत पुत्री बिंटू प्रजापत ने 90.00 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया हैं।विद्यालय का कक्षा 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी 18 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की मेहनती व अनुभवी टीम के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र कें विद्यार्थी भी अब शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इधर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबेरा की छात्रा नेहा गुर्जर पुत्री महेंद्र कुमार ने 12वीं कला वर्ग में 95.00% अंक प्राप्त करनें पर विद्यालय स्टाफं व ग्रामीणों द्वारा छात्रा कों माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तों वहीं मुंह मीठा करवाकर उज्जवल भविष्य की बधाई दी। प्रधानाचार्य राजबाला मीणा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा हैं,विद्यालय के कुल 18 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उतीर्ण हुए हैं जिनमें से 8 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
