उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम , विद्यार्थियों का किया सम्मान

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|गांव बाई जट्ट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली छात्राओं का बुधवार को प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान व स्टाफ ने घर पहुंच कर सम्मान किया। शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बाबा ने बताया की स्थानीय विद्यालय की छात्रा निशा कुमारी प्रजापत ने सीनियर सेकेंडरी 2026 के परीक्षा परिणाम में 92.20% अंक प्राप्त किए एवं रेणु कुमारी प्रजापत ने 91.20% अंक प्राप्त कर परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान व बनी सिंह मीना ,पालन सिंह गंधार, देवेंद्र सिंह भागौड, राजेंद्र मीना, श्रीलाल माली, तेज सिंह गुर्जर, नीतू शर्मा ने माला पहनाकर व साफा बंधन और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शिक्षकों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। इस अबसर पर छात्राओं के अभिभावाक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।