बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रथम तीन स्थान प्राप्त 20 प्रतिभाओं का किया सम्मान
स्मार्ट हलचल दूनी – उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय दूनी का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति श्रेष्ठ रहा है। बोर्ड कक्षा 5,8,10,12 में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त 20 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला,साफा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। 12वीं विज्ञान वर्ग में 92% अंक प्राप्त करने वाले छात्र विशाल सैनी के साथ कला वर्ग में 87.40% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति प्रजापत 82.40 अंकों के साथ कृष्णा प्रजापत तथा राहुल पांचाल हेमा कुमारी माली 84% दिशांत योगी 82.60% अभिषेक मीणा 81.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान कक्षा 10 में चंचल कुमार रेगर 84%, भंवर सिंह 79.33% धनेश्वरी रेगर 78.67% खुशबू गुर्जर 74% कक्षा 8 में ए ग्रेड प्राप्त करने पर कनिका जैन,तेजेंद्र सेन कक्षा 5 में बिंदिया रेगर व अनुष्का सैनी का विद्यालय परिवार एवं विकास समिति द्वारा माला साफा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवारी,राम लक्ष्मण त्रिपाठी बालमुकुंद भारद्वाज उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसएमसी एसडीएमसी सदस्य,विद्यालय स्टाफ,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशोक शर्मा ने किया।
