लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पीए आशीष चौधरी ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से की मुलाकात

लखनऊ। स्मार्ट हलचल|ओम बिरला के निजी सहायक (पीए) आशीष चौधरी ने आज अनिल राजभर से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न बताया गया, जिसमें आपसी समन्वय और सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।