Homeभीलवाड़ापन्नाधाय सर्कल के निकट लेनदेन के विवाद के चलते युवक पर चाकू...

पन्नाधाय सर्कल के निकट लेनदेन के विवाद के चलते युवक पर चाकू से किया हमला,हालत गंभीर

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । प्रताप नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलन्द ,पन्नाधाय सर्किल के समीप लेनदेन की विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं सूत्रों की माने तो यह हमला प्रताप नगर थाने के एक हिस्ट्रीशीटर ने किया है।

सीओ सदर श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे पन्नाधाय सर्कल के निकट एक रेंटल कार को लेकर अनिल यादव और महावीर प्रजापत के बीच विवाद हो गया। महावीर प्रजापत ने फोन करके अपने 4 से 5 साथियों को वहां बुलाया । उनमें से किसी एक व्यक्ति ने अनिल यादव के ऊपर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है हमलावरों की तलाश के लिए हमारी अलग अलग टीमें दबिशे दे रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे

वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धो को डिटेन भी किया है

पुलिस के अनुसार घायल कार डेकोर का काम करता है और गुरुवार देर शाम को करीब 8:00 बजे हमलावर और घायल के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया इस दौरान बहस – बाजी के बाद हमलावर में से एक व्यक्ति ने अनिल यादव पर हमला कर दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES