भीलवाड़ा । उपनगर पुर के वार्ड नंबर एक में स्थित नाले की सफाई 5 दिन पूर्व की गई थी लेकिन कचरा बाहर नहीं निकालने के कारण वापस कचरा नाले में मिल गया जिसे आज फिर वार्ड के जमादार व स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा निगम के ही सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई करवाई गई लेकिन फिर भी कचरा नाले में ही साइड में करने पर मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य ने स्वास्थ्य निरीक्षक को उक्त कचरे को नाले से बाहर निकाल कर गंदगी का स्थाई समाधान करने की कहा जिस पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है तथा निगम द्वारा भी जेसीबी उपलब्ध नहीं करवाई गई जिस पर आचार्य ने तुरंत ही निगम के चीफ इंस्पेक्टर संजय खोखर से फोन पर बात कर ठेकेदार को पाबंद करने की कहा जिस पर खोखर ने जानकारी दी कि हमने ठेकेदार के 25लाख रुपए काट लिए हैं। इस पर आचार्य ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ठेकेदार को निगम द्वारा एक भी रुपया भुगतान नहीं करना चाहिए क्योंकि ठेकेदार द्वारा जब से ठेका हुआ तब से एक भी बार शहर के किसी भी नालो की सफाई नहीं की गई जिसकी जानकारी निगम के ही सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों ने निगम को लिखित में दे रखी है । जिस पर खोखर द्वारा लिखित में शिकायत आयुक्त को देने के लिए कहा। आचार्य ने ठेकेदार द्वारा लापरवाही के चलते नालों की सफाई हेतु स्थाई समाधान करने के लिए पुर में निगम की जेसीबी भिजवाने की मांग की जिस पर खोखर ने कल भिजवा कर नालो की स्थाई सफाई का आश्वासन दिया।
