Homeभीलवाड़ाजयकारों के साथ रोंपा से खाटू श्याम के लिए निकला 101 पद...

जयकारों के साथ रोंपा से खाटू श्याम के लिए निकला 101 पद यात्रियों का जत्था

अज़ीज़ भाटी

रोंपा । रोंपा से खाटू श्याम के जयकारों के साथ 101पद यात्रियों का जत्था शुक्रवार को खाटू श्याम के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार श्याम प्रेमी प्रदीप जैन ने बताया कि पंचायत मुख्यालय रोंपा से 10 दिवसीय पदयात्रा शुक्रवार को रोपा बड़ा मंदिर चारभुजा नाथ से प्रातः 7:15 बजे चारभुजा नाथ मंदिर में निशानों के पूजन व खाटू श्याम के जयकारों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई फाल्गुन के महीने में श्याम नाम की मस्ती में डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए पुष्प बरसाते हुए यात्रा ने खाटू धाम के लिए प्रस्थान किया व जगह जगह ग्राम वासियो द्वारा बाबा की आरती करके यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिसमें स्थानीय सरपंच सत्यनारायण धाकड़ , मोंटू (अध्यक्ष ) गिरिराज सोनी,बंशी लाल सोनी,लाडूराम गुर्जर, सत्यनारायण प्रजापत, ओमप्रकाश लौहार, योगेश लौहार, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत, गणेश बहेडिया, अशोक शर्मा, परसराम जाट, ताराचंद बहेडिया, केदार जाट, राजकुमार जैन, बालकृष्ण मालु,सत्यनारायण समदानी, सूर्य प्रकाश मालू, दीपक शर्मा , भोपाल पारीक , प्रदीप जैन , रामकिशन सोनी, अभिषेक जैन , दिनेश सोनी सुवा लाल जाट , विश्वामित्र ,शिवराज जाट ,पवन शर्मा भागचंद जैन , बाहुबली जैन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे प्रथम रात्री विश्राम सावर में होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES