स्मार्ट हलचल|लाखेरी पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।के. पाटन उपखंड क्षेत्र के छोड़ेदा में दो दिन पूर्व पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के. पाटन क्षेत्र के छोड़ेदा निवासी परमेश्वर पुत्र रामरतन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरे बड़े भाई लेखराज जो मेरे पिताजी रामरतन के पास छोड़ेदा में रहता है, 10 फरवरी को मेरे पिताजी एवं भाई लेखराज के बीच काम करने की बात पर कहासुनी हो जाने से लेखराज द्वारा पिताजी के साथ मारपीट करने से उनके सिर पर चोट आई , जिसकी इलाज के दौरान 11 फरवरी को मृत्यु हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। के. पाटन पुलिस उपनिरीक्षक थानाधिकारी दिनेश शर्मा द्वारा टीम गठन कर आरोपी की तलाश की गई, मुखबिर एवं तकनीकी अनुसंधान की सहायता से टीम ने आरोपी लेखराज को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी दिनेश शर्मा द्वारा गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक रामभजन, हैड कांस्टेबल गजराज सिंह, कांस्टेबल अमित, गौतम सिंह शामिल रहे।
