सी पी गोयल
बारां, 02 अप्रैल |स्मार्ट हलचल|महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर आगामी 11 अप्रैल को
माली सैनी युवा अधिवेशन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की तैयारीया जोर शोर से चल रही है। नवयुवक मंडल अध्यक्ष राकेश सुमन वीरपुरा ने बताया कि समारोह में 10वीं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं समेत समाज की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने एवं उत्कृष्ट कार्य काने वाले समाज बंधुओ को भी सम्मानित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष नरेश सुमन ने बताया सोमवार को अंता सोरसन मिर्जापुर खजूरना आदि गांवों में जाकर लोगों को पंपलेट एवं पीले चावल वितरित कर समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर नवयुवक मंडल के हरिओम सुमन, संगठन महामंत्री ललित सुमन, वार्ड पार्षद नीरज चौहान, रिटायर्ड व्याख्याता कालूराम सुमन समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।
