कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ श्री मद् भागवत कथा का हुआ भव्य शुभांरभ

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के ग्राम श्यामगढ़ में ग्रामवासियों द्वारा भगवान चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण परिसर में हरिओम बनेठ वाले महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ और कलश यात्रा का वैदिक मंत्रोचार से शुभारंभ किया।भगवान चारभुजा नाथ के बेवाण के साथ 111 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली। जो गांव के मध्य स्थित आशापुरा मंदिर प्रांगण परिसर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ, जो गांव के प्रमुख मार्ग से भ्रमण करते हुए पुनः श्यामगढ़ स्थित चारभुजा नाथ मंदिर के कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुआ। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर कलश की स्थापना की। तथा देवताओं का आहवान कर पूजा अर्चना से कथा प्रारंभ हुई। इस दौरान महिलाएं सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समस्त श्यामगढ़ ग्राम पंचायतवासियों और श्री चारभुजा नाथ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान चारभुजा नाथ मन्दिर प्रांगण परिसर में सात दिवसीय ‘संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कलश यात्रा से हुआ श्रीगणेशः आयोजन समिति और ग्रामीणों ने बताया कि कथा का शुभारंभ 2 अप्रैल (गुरुवार) को एक विशाल और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान 2 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा, जो चारभुजा नाथ मन्दिर परिसर में निर्मित भव्य पांडाल में प्रतिदिन दोपहर 12:15 से 3:15 बजे तक कथा वाचक हरिओम बनेठ वाले कथा रसपान कराएंगे।

इस दौरान प्रसिद्ध कथावाचक हरिओम बनेठ वाले महाराज व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत की महिमा, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और ज्ञान-वैराग्य का सुमधुर गुणगान करेंगे। समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इस ज्ञान यज्ञ में पधारकर धर्म लाभउठाने की अपील की है।